फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा हत्याकांड: एक साथ उठीं 9 अर्थियां, जिस घर में आठ दिन पहले गूंजी थी शहनाई आज वहां पसरा रहा मातम

Wed, 29 May 2024 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दिल दहलाने वाले हत्याकांड के बाद जब एक साथ नौ अर्थियां उठीं तो हर देखने वाले की आंख नम हो गई। आठ लोगों की हत्या के बाद फांसी लगा लेने वाले युवक को भी उन्हीं के साथ दफनाया गया। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में नौ शवों को दफनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के तामिया के बोदल कछार में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। जिस घर में आठ दिन पहले शहनाइयां गूंजी थीं और नई नवेली दुल्हन के आने की खुशी में पूरा घर खुशियों से झूम उठा था। आज वहां पर मातम पसरा हुआ है। यहां एक साथ 9 अर्थियां उठीं जिसके बाद हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव वाहन में एक साथ नौ लोगों की लाश गांव में पहुंचीं पूरा गांव में सन्नाटा पर पसर गया। हर किसी के चेहरे पर एक ही सवाल था कि आखिर सनकी युवक के सिर पर ऐसा क्या सवार हो गया कि उसने अपने साथ पूरे परिवार को खत्म कर लिया। नन्हे बच्चों पर उसे जरा भी रहम नहीं आया तो वहीं अपनी मां और भैया भाभी की जान लेते वक्त उसके हाथ नहीं कांपे। 
 

MP Crime: छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड, पहले आठ लोगों की हत्या…फिर आरोपी फांसी पर झूला; इलाके में हड़कंप

विज्ञापन

एक साथ दफनाए नौ शव, जेसीबी से गड्ढा खोदकर किया गया अंतिम संस्कार
दोपहर में लगभग तीन घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चलती रही। वहीं गांव के मोक्षधाम में सभी नौ शवों को दफना दिया गया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के अलावा कांग्रेस विधायक भाजपा नेता सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अंतिम संस्कार की रस्म मृतक की बहन और बहनोई ने अता की। इस दौरान हर आंख नम थी, मासूम बच्चों के शवों को एक साथ दफनाया गया, जबकि आरोपी के शव को अलग दफन किया गया।
विज्ञापन


मृतक परिवार को दस लाख 
मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री संपतिया उइके ने बोदल कछार पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात करके सांत्वना दी। हादसे में परिवार की दो बहनें बच गईं, जो विवाहित थीं और अपने ससुराल में थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तरफ से परिवार को दस लाख और घायल बालक को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। मृतकों की अंत्येष्टि के लिए 10-10 हजार और तत्कालीन सहायता के तौर पर 50-50 हजार रुपये और घायल के तत्काल इलाज के लिए 50 हजार के चेक पीएचई मंत्री ने पीड़ित परिवार की बहनों को सौंपे हैं। उन्होंने शासन की तरफ से घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। बता दें कि छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के बोदल कछार गांव में कल रात एक सरफिरे युवक ने अपने परिवार के आठ सदस्यों की हत्या करके फांसी लगा ली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें