फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम हत्याराः खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रही थी गाय, किसान ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 27 May 2024 07:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक किसान ने गाय को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बेजुबान जानवर की गलती इतनी थी कि वह खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही थी।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा धरमटेकरी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लहगडुआ में जघन्य अपराध सामने आया है। एक आरोपी ने लाठियों से पीट-पीटकर गाय की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गोविंद डेहरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 मई से उसकी पालतू गाय लापता है। तलाश के दौरान 24 मई को मगधदोह नाले में गाय का शव मिला था।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि शंकर भावरकर के खेत में गाय घुस गई थी। फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। इसी बात पर नाराज शंकर ने गाय पर लाठी से हमला कर दिया था। इसकी वजह से गाय की मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ धारा 429 और गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौहत्या की घटना सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। आरोपी के विरुद्ध शक के आधार पर कार्यवाही की मांग की गई है। उसके मकान तोड़ने की भी मांग रखी है। दरअसल, गौ-हत्यारे को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें