फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा: सिलेवानी जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, चेहरा पहचानना मुश्किल, एक हाथ और दोनों पैर गायब

Sat, 28 Nov 2026 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सिलेवानी जंगल में अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा और एक हाथ व दोनों पैर गायब हैं। पुलिस मौत की वजह और मृतक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
सिलेवानी जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिलेवानी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि मृतक का चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा है। शरीर से एक हाथ और दोनों पैर भी गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत के बाद जंगली जानवरों ने शव को बुरी तरह नोच डाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिलेवानी के फॉरेस्ट लास बिट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 1716 में शव पड़े होने की सूचना वन विभाग की बिट प्रभारी अनीता मसराम ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां एक पुरुष का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की स्थिति देखकर मृतक के बुजुर्ग होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सतना: संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, दुकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े परिजन, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल
विज्ञापन


उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि व्यक्ति शराब पीने के लिए जंगल में आया होगा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई होगी और बाद में जंगली जानवरों ने शव को नोंच लिया होगा। हालांकि यह केवल प्रारंभिक आशंका है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी के अनुसार पुलिस की प्राथमिकता मृतक की पहचान कराना है। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण शिनाख्त करने में परेशानी आ रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें