छिंदवाड़ा के बटकाखापा रेंज में तेंदुए की दो खाल के साथ वन विभाग की विशेष टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो तेंदुए की खाल के साथ स्कूटी में सवार होकर जा रहे हैं, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर तेंदुए की खाल को बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में तीन लोगों को पकड़ा है, जो बटकाखापा के बताए जा रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि खाल तस्करी में अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी सर्चिंग की जा रही है।
सिवनी से मिली थी जानकारी
आपको बता दें कि मुख्य वन संरक्षक उड़नदस्ता दल सिवनी टीम द्वारा बटकाखापा रेंज छिंदवाड़ा के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क कर उक्त संबंध में जानकारी दी गई थी, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में टीम द्वारा दो तेंदुआ की खाल सहित तीन आरोपी को एक्टिवा वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी तेंदूए की खाल को लेकर धनवर्षा कराने के लिए पूजा पाठ के लिए ये खाल लेकर जा रहे थे। तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया, अन्य की तलाश जारी है।