फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: मोबाइल से भी सस्ता हुआ मां का मोल! फोन खरीदने के लिए कम रुपये देने पर मां को डंडे से पीटा

Mon, 19 Dec 2022 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में दो अलग-अलग मामले आए हैं, जिसमें बेटों ने मां को पीटा है। एक मां को बेटे ने मोबाइल के लिए रुपये कम देने पर पीटा तो उमरेठ में घरेलू विवाद में मां को मारा। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मां को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। वजह इतनी थी कि बेटे ने मां से मोबाइल खरीदने के लिए पच्चीस हजार रुपये मांगे थे, जब मां ने 15 हजार रुपये दिए तो बेटे ने डंडा उठाकर मां को पीट दिया। मां की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के बडकुही चौकी क्षेत्र के दरबई गांव का है। बताया गया कि फूलवती पति रमेश यादव नामक महिला गांव में रहती है। उनके पति कोयला खदान से रिटायर हुए हैं। उनकी पेंशन से घर चलता है। फूलवती के दो बेटे हैं, जो साथ ही रहते हैं। एक बेटा विनोद कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और मां से मोबाइल खरीदने के लिए 25 हजार रुपयों की मांग कर रहा था। मां ने जैसे-तैसे जुटाकर जब 15 हजार रुपये दिए तो विनोद बिगड़ गया। रुपये फेंक दिए और गुस्से में डंडा उठाकर मां को बेरहमी से पीट दिया और भाग गया। बाद में परिजनों ने एंबुलेंस से फूलवती को परासिया अस्पताल पहुंचाया। 

फूलवती के पति रमेश यादव ने बताया कि मोबाइल के लिए बेटा विनोद जिद कर रहा था। कम पैसे देने पर मारपीट की गई है। महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों बेटे रुपयों के लिए मां-पिता से मारपीट करते हैं। पहले भी मां को मारा गया था, जिससे आहत होकर फूलवती ने जहर भी खा लिया था। इधर महिला की बेटी ने कहा कि वे अपने माता-पिता को अपने ससुराल में रखने लगी थीं, लेकिन वे ज्यादा दिन नहीं रहे। 
विज्ञापन


उमरेठ में भी मां को पीटा
मां को पीटने का एक अन्य मामला उमरेठ थाना क्षेत्र के गुरैयाथर में भी हुआ है। महिला रंगला बाई पति सुम्मी लाल की सोमवार दोपहर पुत्र ने जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में रंगलाबाई को पहले परासिया अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे छिंदवाडा रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें