फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: दोहरे हत्याकांड की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, देवर ने मारा था भाभी और उसके प्रेमी को

Sat, 15 Oct 2022 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की गुत्थी  24 घंटे में सुलझा ली है। तीन आरोपियों को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे बदनामी से बचने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की गुत्थी  24 घंटे में सुलझा ली है। तीन आरोपियों को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे बदनामी से बचने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर के चावल पानी में शुक्रवार को पुलिस ने महिला और पुरुष के रक्त रंजित शव बरामद किए थे। उनकी पहचान रानीकछार में रहने वाले कमलाबाई बट्टी और सुरेश आम्रवंशी के रूप में हुई थी। पुलिस ने पड़ताल के बाद महिला कमलाबाई के देवर राजेश बट्टी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। 

आरोपी राजेश बट्टी ने बताया कि सुरेश आम्रवंशी और उसकी भाभी कमला बट्टी बीच अवैध संबंध थे। जिसे लेकर उसने सुरेश और भाभी को समझाइश भी दी थी। लेकिन दोनों के बीच रिश्ता बरकरार रहा। आखिरकार बदनामी के डर से राजेश ने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को जान से मारने की योजना बनाई। राजेश ने बताया कि 13 अक्टूबर को जानकारी मिली थी कि सुरेश और कमलाबाई दोनों की चावलपानी के एक खेत में है। तब उसने दोस्त हरिओम भलावी, मदन सल्लाम एवं अन्य को इकट्ठी किया और हथियार लेकर खेत पर जा पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने बताया कि घटना के वक्त कमला की 4 वर्षीय बालिका भी मौजूद थी जिसके सामने ही राजेश ने कमला और सुरेश को मार डाला। बाद में बच्ची को अपने साथ ले जाकर होशंगाबाद में अपनी बहन जीजबाई इनवाती के घर छोड़ दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें