फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलटी ऑटो, पांच छात्राएं घायल, चौपाल सागर के सामने हुआ हादसा

Tue, 14 Mar 2023 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ऑटो सवार पांच छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं ग्राम उमरिया इसरा गर्ल्स कॉलेज की है।
 
विज्ञापन
घायल छात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में ग्राम उमरिया इसरा से गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को छिंदवाड़ा लेकर आ रहा एक आटो चौपाल सागर के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार पांच छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गईं। तत्काल घायलों को अन्य वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


टीआई राकेश भारती के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर की है। उमरिया इसरा निवासी दीपक नाथ अपनी ऑटो लेकर उमरिया इसरा से छिंदवाड़ा आ रहा था, तभी अचानक आंखों के सामने की स्कूटी सवार युवती अचानक आ गई। युवती को बचाने के चक्कर में उसने इस कदर ब्रेक मारा की ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इस दौरान ऑटो में ड्राइवर को मिलाकर कुल नौ सवारी ऑटो में बैठी थी। इस हादसे में उमरिया इसरा निवासी शिवानी वर्मा, काजल वर्मा, सुनीता, सुमन पाल और सागर वर्मा घायल हो गए।

परीक्षा देने आ रही थी छात्राएं...
ऑटो में सवार काजल और शिवानी परीक्षा देने के लिए छिंदवाड़ा आ रही थीं। ऐसे में वे भी बुरी तरह से घायल हो गईं। घायल हुई छात्राएं पेपर देने से वंचित हो गईं। ऐसे में अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें