फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खुलेआम बाजारों में बिक रहा गरीबी रेखा में मिलने वाला राशन, उपभोक्ता खुद फेरीवालों को बेच रहे

Fri, 18 Nov 2022 11:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में गरीबी रेखा के कार्ड पर मिलने वाले राशन को बेचने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता खुद राशन दुकानों से मिलने वाले राशन को खुलेआम बाजार में और फेरी वालों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
गरीबी रेखा का राशन बेचने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में गरीबी रेखा के कार्ड पर मिलने वाला राशन बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। कुछ उपभोक्ता खुद गरीबी रेखा में मिलने वाले राशन को फेरी वालों और मोहल्ले की दुकानों में बेच रहे हैं। बता दें सरकार द्वारा राशन दुकानों में मिलने वाला मुफ्त राशन लोग घरों में लाकर उसे इस तरह बेच रहे हैं। यह फेरी वाले भी गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर खरीदी करते हैं। इस तरह के मोबाइल खरीददार ग्रामीण और शहरीय इलाकों में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ला में खुलेआम राशन उपभोक्ता द्वारा राशन बेचा जा रहा है, तो वहीं लोडर टैक्सी में आए दुकानदार द्वारा राशन खरीदने का मामला सामने आ रहा है। मामले में जिम्मेदार और विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मीडिया द्वारा पता चली है अगर ऐसा है तो देखते हैं इसमें क्या कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें