फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक वाला प्यार: खजुराहो के सचिन की लव स्टोरी, इश्क में पड़ी युवती सात समंदर पार परदेस से पहुंची भारत

Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर

सार

रिपब्लिक अमेरिका की रहने वाली 30 वर्षीय ब्रियिट एनसेलका को खजुराहो के 23 साल के युवक सचिन सिंह गौर से प्यार हो गया। बकायदा दोनों ने छतरपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर कलेक्टर कोर्ट में कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया है।
विज्ञापन
पेरू की युवती शादी करने खजुराहो पहुंच गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजुराहो में एक बार फिर विदेशी युवती का खजुराहो के लड़के से शादी करने का मामला सामने आया है। प्यार में पड़ी युवती परदेस (पेरू) से भारत पहुंची है और अब यहीं शादी रचाने जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। अब युवती खजुराहो के युवक के प्यार में पागल सात समंदर पार कर भारत आई और खजुराहो पहुंची। अब उससे मिलाकर शादी करने का फैसला कर लिया है। लड़की की मानें तो वह सचिन के प्यार में इतनी पागल हो गई कि उससे मिलने इंडिया (खजुराहो) आ गई और अब उससे मिलकर उसने शादी करने का फैसला कर लिया और अब छतरपुर कलेक्ट्रेट जाकर कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया है।

विज्ञापन


30 साल की विदेशी युवती को 23 साल के खजुराहो के युवक से हुआ प्यार
जानकारी के मुताबिक पेरू, रिपब्लिक अमेरिका की रहने वाली 30 वर्षीय ब्रियिट एनसेलका को खजुराहो के 23 साल के युवक सचिन सिंह गौर से प्यार हो गया। बकायदा दोनों ने छतरपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर कलेक्टर कोर्ट में कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया है।
विज्ञापन


एडवोकेट नाज़िम चौधरी और जेके आशु के मुताबिक लेटिन अमेरिकी युवती (ब्रियिट एनसेलका) की खजुराहो के लड़के (सचिन सिंह) से फेसबुक से दोस्ती हुई और इसी दोस्ती के चलते वह खजुराहो पहुंची, जहां अब युवक से मिलकर उसने शादी करने का फैसला कर लिया है। जिसके लिए दोनों ने छतरपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर कलेक्टर कोर्ट में कोर्ट मैरिज का आवेदन दिया है जिसकी प्रॉसिस जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें