फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: टिकट कटने पर चंदला विधायक राजेश प्रजापति के निकले आंसू, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 24 Oct 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP Election 2023: चंदला विधायक राजेश प्रजापति का टिकट कटने के बाद दर्द छलका। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए टिकट बेचने की बात कही है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनका रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रोते हुए राजेश प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चंदला विधानसभा सीट के विधायक राजेश प्रजापति का टिकिट काटकर छतरपुर के भाजपा नेता दिलीप अहिरवार को प्रत्याशी बना दिया गया है। टिकिट कटने के बाद सोमवार को भाजपा विधायक राजेश प्रजापति का दर्द छलक पड़ा। दरअसल राजेश चंदला क्षेत्र के प्रसिद्ध आल्हमदेवी मंदिर में अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने गए थे। जब यहां पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो वे छलक पड़े।
विज्ञापन


राजेश प्रजापति ने मीडिया के सामने आरोप लगाए हैं कि वे 2018 में अकेले प्रत्याशी थे जिसने जिले में भाजपा की नाक बचाई थी। वे अकेले ही जिले में कांग्रेसियों से जूझते रहे तब किसी संगठन ने उनकी मदद नहीं की। लोगों की सेवा के लिए रात-दिन काम करते रहे, तब कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया। लेकिन चुनाव के समय अचानक संगठन में बैठे कुछ लोगों ने उनके साथ धोखा कर दिया। राजेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र का टिकिट करोड़ों रुपए में बेचा गया है। राजेश ने कहा कि तीन दिन पहले मप्र के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने उन्हें टिकिट का आश्वासन देकर भोपाल से क्षेत्र में भेज दिया था लेकिन फिर कुछ लोगों ने उनका टिकिट कटवा दिया।

यहां राजेश प्रजापति का इशारा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की तरफ था क्योंकि उनकी मौजूदगी में ही उनके समर्थकों ने वीडी शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर राजेश प्रजापति का वह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी पीड़ा को बताते हुए रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें