छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में हाईवे 39 पर मंगलवार रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में खजुराहो निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और एक जापानी महिला घायल हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत हाईवे 39 पर पहाड़ी हिराजू के एक तेज रफ्तार इनोवा कार पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि एक विदेशी महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इनोवा MP 04 CS 5119 तेज रफ्तार से जा रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर रात करीब 3 बजे पहाड़ी हिराजू बमीठा के पास पलट गई। इनोवा कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में 38 वर्षीय मोनू उर्फ देवेंद्र गौतम (पिता बलबीर गौतम) खजुराहो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय नीरज निवासी खजुराहो एवं 1 जापानी महिला घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।