फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Accident News: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार इनोवा कार, एक की मौत, विदेशी महिला समेत दो घायल

Wed, 27 Jul 2022 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में हाईवे 39 पर मंगलवार रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में खजुराहो निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और एक जापानी महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत हाईवे 39 पर पहाड़ी हिराजू के एक तेज रफ्तार इनोवा कार पलटने से एक की मौत हो गई, जबकि एक विदेशी महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इनोवा MP 04 CS 5119  तेज रफ्तार से जा रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर रात करीब 3 बजे पहाड़ी हिराजू बमीठा के पास पलट गई। इनोवा कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में 38 वर्षीय मोनू उर्फ देवेंद्र गौतम (पिता बलबीर गौतम) खजुराहो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय नीरज निवासी खजुराहो एवं 1 जापानी महिला घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें