फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: खेल प्रेमियों ने सौरभ चौहान का किया सम्मान, IPL की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में हुआ है चयन

Fri, 05 Jan 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

खेल प्रेमियों ने क्रिकेटर सौरभ चौहान का सम्मान किया है। बता दें कि आईपीएल की रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
क्रिकेटर सौरभ चौहान संग अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के लवकुशनगर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ चौहान का सम्मान किया गया है। यहां बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) के बांदा जिले के नरैनी के रहने वाले 23 वर्षीय युवा क्रिकेटर सौरभ सिंह चौहान का चयन आईपीएल की रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम में हुआ है। इस साल वे बैंगलोर की टीम से प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


यहां बता दें कि सौरभ अपने रिश्तेदारी में छतरपुर जिले के लवकुशनगर पहुंचे तो नगर के खेल प्रेमियों ने उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि सौरभ सिंह चौहान पिछले 17 वर्षों से क्रिकेट खेल रहे हैं और उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इससे पहले सौरभ विजय हजारे ट्रॉफी और सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं। पिछले चार सालों से वे गुजरात की रणजी टीम में खेल रहे है। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑक्शन में उन्हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल किया गया था और उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है। 

विदित हो कि सौरभ सिंह चौहान लोक निर्माण विभाग में पदस्थ एसडीओ आरएस पायक के दामाद हैं। और जब सौरभ लवकुशनगर पहुंचे तो नगर के खेलप्रेमियों ने पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया, साथ ही आने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सौरभ ने कहा कि इस सफलता से वे बेहद खुश हैं और आईपीएल में खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं। सौरभ ने कहा कि हर खिलाड़ी की तरह उनका सपना भी इंडिया टीम के लिए खेलना है और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें