फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: लूट के इरादे से दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट, तीन माह पहले व्यापारी के अंधेकत्ल का खुलासा

Mon, 03 Apr 2023 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

जनवरी में कोतवाली थाना क्षेत्र बायपास रोड पर आशाराम बापू के आश्रम के बगल की नाली में अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने लूट के इरादे से हत्या की थी। 
विज्ञापन
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में तीन माह पहले हुए व्यापारी के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या मृतक के दोस्त ने लूट के इरादे से की थी, जिसमें अन्य आरोपियों ने भी उसका साथ दिया था।
विज्ञापन


बता दें जनवरी में कोतवाली थाना क्षेत्र बायपास रोड पर आशाराम बापू के आश्रम के बगल की नाली में अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने जब इस शव की शिनाख्त की तो इसकी पहचान जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के व्यापारी रामकिशोर राठौर के रूप में हुई थी, जो महाराजपुर थाना से गुम था।

कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि दो दिन पहले इस हत्याकांड के कुछ सबूत और आरोपियों के सुराग मिले थे। पुलिस ने जब इन आरोपियों में से एक को पकड़ा तो उसने वारदात से जुड़े सारे तार और राज खोल दिए। आरोपियों ने हत्या की वजह व्यापारी की लूट करना बताया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की लूटी हुई मोटरसाइकिल, सोने की चैन सहित अन्य सामान जब्त किया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


छतरपुर एसपी अमित सांघी ने बताया कि हत्या लूट के इरादे से उसके साथी दोस्त ने अपने दो अन्य साथियों के साथ हत्या की थी। उन्हें लगता था कि यह डेढ़ से दो लाख रुपये डाले हुए हैं जबकि वह पैसे अपने भाई के पास रख आया था। सांघी ने इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना की और टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें