फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सामने आ रही BJP की कलह, भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोप- उम्मीदवारी के लालच में असल काम भूलते जा रहे

Wed, 26 Jul 2023 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष पर उनकी पार्टी के लोग आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष अपनी उम्मीदवारी के चक्कर में पार्टी, संगठन के काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
छतरपुर भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही नाराजगी भी खुलकर सामने लगी है। सीहोर से भी मामले सामने आने लगे हैं। पिछले दिनों जिले के कुछ मंडल अध्यक्षों को उनके पद से पृथक कर दिया गया है, जिसके बाद से उनके द्वारा लगातार भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों जहां नौगांव में जिलाध्यक्ष को विरोध झेलना पड़ा था तो वहीं अब हरपालपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


हरपालपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह परिहार ने कहा है कि जिलाध्यक्ष अपनी उम्मीदवारी के चक्कर में पार्टी, संगठन के काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को हरपालपुर के सर्किट हाउस में चल रही प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र परिहार ने कहा कि जब से बिजावर विधायक सपा से भाजपा में शामिल हुए हैं तभी से जिलाध्यक्ष मलखान सिंह महाराजपुर विधानसभा से उम्मीदवारी करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका ध्यान पार्टी और संगठन के काम पर न होकर अपनी चुनावी दावेदारी करने में ज्यादा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि इसी के चलते जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों पर दबाव बनाया था। उन्होंने कहा हम संगठन के लिए काम करेंगे, किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। आरोप है कि जिलाध्यक्ष मलखान सिंह विधानसाभा से बाहर के व्यक्ति हैं। यदि पार्टी विधानसभा में बाहर के व्यक्ति को टिकट देगी तो उसका समर्थन नहीं किया जाएगा, फिर वो चाहे कोई भी हो।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें