फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: दो साल पहले मूंगफली देने से मना करने की बात से नाराज युवक ने अधेड़ पर किया हमला, गंभीर घायल

Sat, 04 Mar 2023 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो साल पहले मूंगफली देने से मना करने की बात से नाराज युवक ने अब अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर दिया। अधेड़ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
युवक ने अधेड़ पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुरवा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक को मूंगफली देने से मना किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


राजापुरवा निवासी जंगू अहिरवार ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव के दशरथ अहिरवार ने उससे मूंगफली मांगी थी। लेकिन उस समय जंगू ने दशरथ को मूंगफली देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दशरथ अहिरवार उससे नाराज था। बीती शाम करीब साढ़े छह बजे दशरथ और जंगू का आमना-सामना हुआ तो उसी पुरानी बात को लेकर दशरथ ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब जंगू अहिरवार ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दशरथ ने उस पर डंडे से हमला कर दिया।

सिर में डंडा लगने के कारण जंगू अहिरवार घायल हो गया। घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई, जिसके बाद पुलिस की मदद से घायल जंगू अहिरवार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, मामले की थाने में रिपोर्ट की गई है। पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें