फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: चोरी की भैंसों से भरी गाड़ी टायर फटने से पलटी, दो चोर चढ़े ग्रामीणों के हत्थे

Sun, 20 Mar 2022 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुपी में दर्जन भर भैंसें चोरी होने का मामला सामने आया है। शंका में ग्रामीणों ने एक गाड़ी का पीछा किया। टायर फटने से गाड़ी पलट गई, उसमें भैंसे भरी थीं। ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुपी में दर्जन भर भैंसें चोरी होने का मामला सामने आया है। शंका में ग्रामीणों ने एक गाड़ी का पीछा किया। टायर फटने से गाड़ी पलट गई, उसमें भैंसे भरी थीं। ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसन घाट में कैलाश यादव अपनी 12 भैंसें चराने गए थे। इस दौरान वे दोपहर खाना खाने घर चले गए, वापस आए तो भैंसें चोरी हो चुकी थीं। उसने कुपी पुलिस चौकी को फोन कर सूचना दी और खुद भी भैसों की खोज में निकल गया। तलाशी के दौरान कैलाश को देवरा के पास एक पिकअप गाड़ी दिखी, जिसमें भैंसें भरी थीं। ग्रामीणों को साथ लेकर उसने पीछा किया। इस बीच पिकअप का टायर फटने से वह अमरोनिया के पास पलट गई और ग्रामीणों ने दोनों भैंस चोरों को पकड़कर किशनगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस हादसे में पांच भैंसें घायल हो गई हैं।
 
पकड़े गए दोनों चोर UP के हैं। जिनके नाम ड्राइवर रघुवीर प्रजापति निवास कबरई जिला महोबा और रोहित यादव निवासी समद नगर जिला महोबा बताए गए हैं। जिन पर धारा 379 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इसके पूर्व भी कूपी के प्रेमलाल यादव की पांच भैंसें और मलखान यादव की पांच भैंसों की चोरी हो चुकी है। अब ग्रामीण इन्हीं दोनों पकड़े गए चोरों पर पूर्व में हुई भैंसों की चोरी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें