फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कार और बाइक की टक्कर में यूपी के दो युवकों की मौत, हादसे के बाद सौ फीट तक घिसटते रहे दुपहिया सवार

Thu, 08 Dec 2022 03:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के हरपालपुर में दर्दनाक हादसे में यूपी के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर के बाद बाइक सवार करीब सौ फीट तक कार में फंसकर घिसटते रहे।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना एनएच 339 के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झांसी मिर्ज़ापुर रोड पर कारऔर बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं दूसरे की इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गढ़ो रोड से बाइक सवार तेज़ रफ़्तार में बाइक चलाते हुए हरपालपुर से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक करीब 100 फ़ीट तक कार में चिपककर घिसटती रही। हादसे में बाइक और कार के परख्च्चे उड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया।

यूपी के रहने वाले थे मृतक
हादसे में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ थाना अंतगर्त ग्राम गढ़ो निवासी 52 वर्षीय मलखान पिता आलम कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक मुन्ना लाल पिता गोटी साहू कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


एयर बैग खुलने से बची कार चालक की जान
कार टकराने के कार एयर बैग खुलने के कारण कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके से कार चालक फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला शॉकअप टूट गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। थाना पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजा है। तो वहीं, कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें