फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: राशन वितरण में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, दलित महिलाओं ने कहा- राशन मांगने पर कहे जाते हैं जातिसूचक शब्द

Wed, 19 Jan 2022 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले की पनागर ग्राम की दलित बस्ती के ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि राशन कम देने की शिकायत सेल्समैन को करते हैं तो हमें जातिसूचक शब्द से अपमानित भी किया जाता है।
विज्ञापन
chhatarpur: राशन वितरण की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की बिजावर तहसील की पनागर ग्राम की दलित बस्ती के ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें महिलाओं ने कहा कि राशन कम देने की शिकायत सेल्समैन को करते हैं तो हमें जातिसूचक शब्द से अपमानित भी किया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की उपस्थिति में जन विकास संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आशा अहिरवार, जयंती अहिरवार, जशोदा बाई आदि दलित महिलाओं ने बताया कि जब हम राशन कम देने की शिकायत सेल्समैन को करते हैं तो हमें जातिसूचक शब्द से अपमानित भी किया जाता है।

ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा एक या दो माह से नहीं बल्कि पिछले बहुत समय से चल रहा है, कई बार तो पूरे महीने का राशन ही गायब कर दिया जाता है, जिसमें नमक, तेल, चावल ज्यादातर मिलता ही नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता व जन विकास संगठन के सदस्य अमित भटनागर ने बिजावर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिजावर क्षेत्र में राशन में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, राशि के हिसाब से उतना बड़ा मामला न हो पर ये अति गरीब कमजोर तबको के जीवन से सीधा जुड़ा मामला है।
विज्ञापन


अमित का कहना था कि वो लगातार प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं। बार-बार शिकायत कर रहे हैं कि सेवा सहकारी समितियों द्वारा उपभोक्ताओं को मशीन से निकलने बाली प्रिंटेड रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई जाती है, जिसमें राशि और राशन सामग्री का स्पष्ट उल्लेख होता है जिस कारण लोगों को अपने साथ होने वाली लूट का स्पष्ट पता नहीं चल पाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण हमने सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है, यदि सख्त कार्रवाई न हुई तो तीव्र प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय राहुल अहिरवार, जशोदा अहिरवार, राजू अहिरवार, मथुरा, आशा बाई, महेश, परमलाल, बिनोद, जीतेन्द्र, कलिया, रन्नो बाई, शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें