फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत हुई तो मां ने कर ली आत्महत्या

Sat, 27 Nov 2021 03:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक महिला ने सड़क हादसे में अपने जवान बेटे को खो दिया। उसके गम में हमेशा दुखी रहने लगी। दो दिन पहले उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में अपने बेटे को सड़क दुर्घटना में खोने वाली मां के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। महिला को बचाने की पूरी कोशिश की गई। दो दिन तक प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी चला। पर उसे बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी 52 वर्षीय महिला केसरबाई गुप्ता पति रामकिशोर गुप्ता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिला अस्पताल से परिजन इलाज के लिए महिला को प्राइवेट नर्मदा हॉस्पिटल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

केसरबाई के रिश्तेदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के 4 बेटे हैं। तीसरे बेटे साकेत गुप्ता, उम्र-32 वर्ष, की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से केसरबाई शोक में रहती थी। हमेशा कहती थी कि साकेत के पास जाना है। दो दिन पहले उन्होंने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए थे। बाद में निजी अस्पताल भी ले गए। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें