फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: ननद का आरोप- भाभी ने खिलाया जहर, कहा- मुझे और मेरी मां को भैया-भाभी से बचाओ 

Mon, 06 Dec 2021 06:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक ननद ने अपनी भाभी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज जारी है। 
 
विज्ञापन
छतरपुर की युवती। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक 25 वर्षीय युवती ने अपनी भाभी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह गुहार भी लगाई है कि उसे और उसकी मां को भैया-भाभी से बचाया जाए। दोनों की जान खतरे में है। युवती अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मामला बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र का है। सोनी मोहल्ले में रहने वाली 25 वर्षीय विमला रैकवार ने अपनी ही भाभी जानकीबाई रैकवार पर मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। उसके परिजनों ने गंभीर हालत में उसे पहले बड़ा मलहरा अस्पताल में भर्ती किया। फिर वहां से जिला अस्पताल लेकर गए। वहीं, उसका मेडिसिन वार्ड में इलाज चल रहा है।

विमला की दर्द भरी दास्तां...
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती विमला रैकवार की मानें तो उसके तीन भाई और पांच बहनें हैं। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। वह सबसे छोटी है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। उसके पिता दौलत रैकवार की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। 65 वर्षीय मां सुनिया बाई रैकवार को लकवा मार गया है। वह बिस्तर पर रहती हैं। अब बोल भी नहीं पाती। वह अपनी मां के साथ घर में अलग और अकेली रहती है। बीमार मां का भरण-पोषण और इलाज सिलाई और कढ़ाई से करती है। इसके बाद भी भाई-भाभी हमेशा लड़ते रहते हैं। मारपीट करते हैं। एक महीने पहले भी भाई-भाभी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी।  बीमार और लाचार मां को भाभी जानकी रैकवार मारने लगीं तो मैंने मां का बचाव किया। मेरे भाई मुन्नू रैकवार और भतीजे राहुल रैकवार ने मां के साथ मिलकर मुझे पीटा। भाभी ने जबरन मेरे मुंह में नींद की गोलिया डालकर पानी पिला दिया। इससे मैं अचेत हो गई थी। मुझे नहीं पता फिर क्या हुआ।  
विज्ञापन


मुझे और मेरी मां को भैया-भाभी से बचाओ...
विमला रो-रोकर कहती है कि मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे भैया-भाभी से मुझे और मेरी बूढ़ी मां को बचाओ, वरना वे हमें मार डालेंगे। इस बार तो मैंने अपनी मां को बचा लिया पर अगली बार शायद मैं ही न रहूं तो फिर मेरी मां को कौन बचाएगा। मुझे इंसाफ चाहिये मैं भैया-भाभी की रिपोर्ट करना चाहती हूं। उन्हें सजा दिलाना चाहती हूं। अगर अभी कुछ नहीं हुआ तो हम मां-बेटी को वे जिंदा न छोड़ेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें