फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: ग्राम पंचायत पनागर बिजावर के सचिव निलंबित, गांव की बेटी ने की थी केंद्रीय मंत्री से शिकायत

Sun, 30 Jan 2022 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत पनागर बिजावर के सचिव को निलंबित किया गया है। योजनाओं का लाभ दिलाने में रुचि नहीं लेने, खाद्यान्न पात्रता पर्ची का कार्य नहीं करने और पंचायत में उपस्थित नहीं होने की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: गांव की बेटी ने मंत्री जी से शिकायत की थी, इसके बाद ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत पनागर बिजावर के सचिव को निलंबित किया गया है। योजनाओं का लाभ दिलाने में रुचि नहीं लेने, खाद्यान्न पात्रता पर्ची का कार्य नहीं करने और पंचायत में उपस्थित नहीं होने की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 22 जनवरी 2022 को पनागर ग्राम पंचायत में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र कुमार से गांव की लड़की लक्ष्मी चौरसिया ने ग्रामीणों के राशन कार्ड पर राशन न मिलने व खाद्यान्न पर्ची न मिलने पर ग्राम पंचायत के सचिव राजेश पाण्डेय की शिकायत की थी, जिस पर मंत्री वीरेंद्र कुमार ने गांव की जमीनी समस्याओं के लिए मौके पर ही सचिव को फटकार लगाई थी और तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को बुलाकर समस्या का निराकरण और जांच के आदेश कर दोषियों पर कार्यवाही के आदेश दिए थे। जिस पर कि आज ग्राम पंचायत सचिव पर राजेश पाण्डेय पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

मामले में अपर कलेक्टर विकास एवं सीईओ ए.बी. सिंह ने ग्राम पंचायत पनागर के सचिव राजेश पाण्डेय को म.प्र. पंचायत सेवा आचरण नियम 1996 के तहत गंभीर कदाचार का दोषी पाए जाने से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय सीईओ जनपद पंचायत बिजावर नियत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें