Chhatarpur: युवकों को मारने के लिए चप्पल उठाती युवती
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर में एक युवती ने सरेराह बाइक सवार युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। ओवरटेक करने की बात पर विवाद हुआ था। युवती का कहना है कि युवक अभद्रता कर रहे थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपनी बहन और भाई के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी बाइक सवार कुछ युवक उनके पास से तेजी से निकले, जिससे गाड़ी में टक्कर हो गई। इसके बाद युवक हमारी गलती बताते हुए अभद्रता करने लगे। युवती के अनुसार बाइक सवार युवक मेरे भाई से विवाद करने लगे। हमने बीच-बचाव किया तो हमसे भी अभद्रता करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने उन युवकों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
हंगामा देख सड़क पर भीड़ लग गई। युवती लगातार कह रही थी कि गलत ओवरटेक किया, जिससे हम गिरते-गिरते बचे हैं, और ये हमारी ही गलती बता रहे हैं। युवती ने पिटाई कर दी, साथ ही युवकों को कहा किसी भी लड़की को कमजोर न समझ लेना, वरना मार-मार के सड़क पर बिछा देंगे। इसके बाद युवक वहां से रफूचक्कर हो गए। मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है।