फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चौराहे पर मिली एक ही नंबर की दो कारें, फर्जी प्लेट लगाने वाला कार छोड़कर भागा, पुलिस ने की जब्त

Sun, 26 Dec 2021 01:32 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि जिस कार से आप जा रहे हो उसके सामने दूसरी कार आए जिसका नंबर हूबहू आपकी कार जैसा हो। अमूमन ऐसा होता नहीं लेकिन इंदौर में यह हुआ है। यहां दो कारों के एक जैसे नंबर मिले हैं। पुलिस भी देखकर हैरान हो गई।
विज्ञापन
दो कारों पर थे एक जैसे नंबर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि जिस कार से आप जा रहे हो उसके सामने दूसरी कार आए जिसका नंबर हूबहू आपकी कार जैसा हो। अमूमन ऐसा होता नहीं लेकिन इंदौर में यह हुआ है। यहां दो कारों के एक जैसे नंबर मिले हैं। पुलिस भी देखकर हैरान हो गई। बाद में पता चला कि एक कार के नंबर फर्जी है। अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर के रसोमा चौराहे पर दो कारें जा रही थी। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिस कार के नंबर फर्जी थे उसका चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तलाशी ली तो उस कार के अंदर से हरियाणा पासिंग की नंबर प्लेट मिली। पुलिस ने इस कार को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि स्कीम नंबर-78 निवासी राजेंद्र गुप्ता कार (एमपी-09-डब्ल्यूई 2667) से परिवार के साथ जा रहे थे। अचानक उन्होंने सामने से आ रही कार देखी जिस पर हूबहू वही नंबर थे जो उनकी कार में है। उन्होंने तत्काल कार से उतरकर दूसरी कार को रोका और पुलिस को बुलाया। दूसरी कार का चालक मोबाइल पर बात करने का बहाना बनाकर भाग गया। इसी बीच पुलिस आई औऱ कार की तलाशी ली। कार में से हरियाणा पासिंग की नंबर प्लेट मिली। पुलिस इस कार को जब्त करके थाने ले गए।  पुलिस इसके मालिक की तलाश कर रही है और पता लगा रही है कि कार पर गलत नंबर प्लेट क्यों लगाई गई थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें