फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: नकाबपोश बाइक सवारों ने युवक को पैर में मारी गोली, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Fri, 18 Mar 2022 12:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था इसी दौरान नकाबपोश हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक के पैर में गोली मारी गई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नए मोहल्ले चौराहे का है। यहां  एजाज खान (पिता शेख सत्तार खान उम्र 25 वर्षीय) ने बताया कि वह देर शाम खाना खाकर अपने घर से बाहर टहलने निकला था, तभी 2 नकाबपोश बाइक सवारों ने आकर उसे गोली मार दी और भाग निकले। घायल युवक ने किसी से भी आपसी रंजिश होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन


उसके बांए पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। युवक के परिजन और साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें