छतरपुर फोनलेन पर एक बाइक सवार दंपती कुत्ते से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में महिला और उसके पति को गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर में एक पति पत्नी बागेश्वर धाम से दर्शन करके लौटते समय हादसे का शिकार हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला छतरपुर शहर के फोरलाइन का है, जहां उनके साथ दूसरी बाईक पर आ रही संगीता ने बताया कि वे लोग अलग-अलग बाइक पर सवार होकर बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, उसी वक्त छतरपुर के पास फोरलाइन पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
कनुप्रिया चौबे (40 वर्षीय ) और उनके पति राजकुमार शर्मा (44 वर्षीय) बागेश्वर धाम से दर्शन कर फोरलाइन से छतरपुर अपने घर वापिस लौट रहे थे, तभी तेज रफ़्तार बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक से टकरा गया, जिसमें पति-पत्नी गिर गये। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है उनके सिर, हाथ, पैर, समेत शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।