फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: SDM ने ग्रामीणों की समस्याओं का सुना, अगले सप्ताह से लगेगा राजस्व निराकरण शिविर

Mon, 04 Apr 2022 10:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बिजावर एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अगले सप्ताह से राजस्व निराकरण शिविर लगने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते बिजावर एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में अलग-अलग प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन हुआ। बिजावर SDM राहुल सिलाड़िया ने ग्राम कूपी शाहपुरा में केन-बेतवा लिंक के सम्बंध में ग्रामवासियों की समस्या को सुना। शिकायतों के निराकरण के सम्बंध में अगले सप्ताह राजस्व निराकरण शिविर लगाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति साहूकार विनियम 1972 के (संशोधन) विनियम 2021 में किये गये संशोधन में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार किसी साहूकार द्वारा अधिसूचित जनजाति क्षेत्रों में उधारों पर 15 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज से अधिक नहीं लगेगा। इस नियम का पालन कराने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने छतरपुर जिले वन मंडल अधिकारी, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम तथा जनपदों के सीईओ को प्रेषित पत्र में आवश्यक कार्रवाई पर अमल करने पर जोर दिया है। वहीं, रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होने वाले प्रस्तावित मूंग वितरण के कार्यक्रम के दायित्व के हेतु राज्य स्तर से निर्देश प्रसारित किए गए हैं। कार्यक्रम का प्रसारण राजधानी भोपाल से होगा। जिला स्तर पर जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला विपणन अधिकारी 5 अप्रैल से इस कार्यक्रम की सतत् समीक्षा करेंगे। समारोह के लिए समयबद्ध कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें