छतरपुर जिले को RT-PCR मोबाइल वैन की सौगात मिली है, जिसका फायदा बुंदेलखंड के 4 से 5 गांवों को हो रहा है। लोगों को अब RT-PCR रिपोर्ट के लिए 3,4 दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, महज 8 से 12 घंटों में जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।
छतरपुर में अब लोगों को कोरोना जांच कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले को RT-PCR मोबाइल वैन की सौगात मिली है, जिसका फायदा बुंदेलखंड के 5 जिलों को होगा। लोगों को अब कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा अब जांच के महज 8 से 12 घंटों के भीतर ही जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। वहीं लक्षण पाए जाने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
वैन इंचार्ज डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि वैन एक निजी कंपनी के माध्यम से सरकारी अनुबंध पर संचालित है, जिसमें छतरपुर जिले को भी लिया गया है, अब पीड़ित मरीजों को जांच की सुविधा के साथ ही शीघ्र चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
मध्य प्रदेश में कोविड-19 RT-PCR मोबाइल वैन ऐजिलिटी डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में कुल तीन वैन हैं, जो कि जबलपुर शहडोल और छतरपुर में संचालित हो रही हैं। इनकी क्षमता 7 हजार जांचों की है।
विज्ञापन
मोबाइल RTPCR वैन आस-पास के 4 से 5 जिले कवर करती है, जिसमें छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल हैं। पहले सैंपल जांच के लिए सागर मेडिकल भेजे जाते थे, वे अब छतरपुर में मोबाइल वैन में भेजे जा रहे हैं। जांच का रिजल्ट आने में पहले लोगों को 3 से 4 दिन तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को कुछ ही घंटों में रिपोर्ट मिल जाती है। जल्दी रिपोर्ट मिलने से जहां संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं आ पाता वहीं उसे समय पर इलाज मिल जाता है।
आरटीपीसीआर वैन के जरिए एक दिन में 7 हजार लोगों की सैंपल जांच की जा सकती है। वर्तमान में हर दिन 35 सौ जांचें रोजाना की जा रही हैं। वैन के आने से सागर में जांचों का वर्कलोड कम हुआ है।