फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: खेलते समय जमीन पर गिरी 7 साल की बच्ची, पेट में घुसा आधा फीट लकड़ी का टुकड़ा, ऑपरेशन कर निकाला गया

Fri, 01 Apr 2022 04:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक 7 साल की बच्ची के पेट में आधा फीट लकड़ी का टुकड़ा घुस गया, जिसे डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला। बच्ची खेलते समय पीठ के बल गिरी थी, इसी दौरान उसकी पीठ में लकड़ी घुसी और पेट में जाकर फंस गई।
विज्ञापन
बच्ची के पेट में घुसी आधा फीट की लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक 7 साल की बच्ची के पेट में खेलते समय जमीन पर गिरने के दौरान आधा फीट लंबी लकड़ी का टुकड़ा गिर गया। बच्ची पीठ के बल गिरी थी, इसी दौरान लकड़ी का टुकड़ा उसके पीठ से घुसकर पेट में जाकर फंस गया। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑपरेशन कर लड़की को निकाला गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र पीरा गांव का है। यहां  पिता फूलसिंह यादव और मां शिवकुमारी खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान उनकी 7 साल की बेटी नैन्सी यादव खेत पर खेल रही थी। बच्ची अचानक खेलते-खेलते पीठ के बल जमीन पर गिर गई, बच्ची जहां गिरी वहां लकड़ी का एक टुकड़ा पड़ा था, जो कि गिरने के दौरान उसकी पीठ से घुसकर उसके पेट में जाकर फंस गया। 

जिला अस्पताल में पदस्थ सीनियर सर्जन और गायनो डॉक्टर संजना रॉबिन्सन ने बच्ची का सफल ऑपरेशन कर लकड़ी को पेट से निकाला और बच्ची की जान बचाई। फिलहाल बच्ची को अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें