फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट पकाने से इंकार करने पर इंजीनियर ने नौकर को कुत्ते से कटवाया, हुई मौत

Wed, 13 Mar 2019 01:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर में मीट पकाने से इंकार करने पर लोक निर्माण विभाग के एक अनुविभागीय अधिकारी ने अपने नौकर को पालतू कुत्ते से कटवाया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नौकर की हत्या करने के आरोप में अधिकारी और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने बुधवार को बताया कि अदालत के आदेश पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर के मरमटव और उसके चालक प्रीतम उमरिया के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि मरमटव ने छह अगस्त 2016 को अपने घर में काम कर रहे नौकर हरजीत सिह कुशवाह को मीट बनाने से इंकार करने पर गुस्से में आकर अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। गंभीर रुप से घायल होने पर एसडीओ ने चालक के जरिये उसे निजी अस्पताल में भर्ती तो कराया लेकिन डॉक्टर से वास्तविक बीमारी को छिपाकर इलाज कराया । जब इलाज के दौरान कुशवाह की मौत हो गई तो एसडीओ ने कुशवाह के परिवार वालों की मर्जी के बगैर पोस्टमार्टम कराये बिना ही उसकी अंत्येष्टि करा दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद कुशवाह की पत्नी ने मुरैना की अदालत में अगस्त 2016 में शिकायत दर्जकर मामले में न्याय की गुहार की। याचिका पर अदालत ने एसडीओ और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया।

सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद एसडीओ और उसका चालक घर से फरार हो गये हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें