मध्यप्रदेश के सतना में पुलिस ने 23 साल के एक ऐसे दरिंदे भाई को गिरफ्तार किया है जिसने रेप कर करके अपनी बहन को कई बार गर्भवती बनाया। पुलिस ने आरोपी शिबु प्रजापति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला सतना जिले के जैतवारा पुलिस स्टेशन के एक गांव का है। महिला पुलिस थाने की इंचार्ज सुरभि शर्मा ने बताया कि शिबु अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन से लगताार बलात्कार करता था। मार्च में भी उसने ऐसा किया।
उसकी इन हरकतों से लड़की पूरी तरह डरी हुई थी। आरोपी युवक उसे मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। उसकी दरिंदगी सहते सहते किशोरी गर्भवती हो गई, लेकिन शिबु इसे नजरअंदाज करता रहा।