फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का भेष बदलकर प्रेमी को प्रेमिका के गांव से गुजरना पड़ा महंगा, जरा सी चूक ने खोल दी सारी पोल 

Mon, 16 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Madhya pradesh
विज्ञापन
एक युवक को महिला का भेष बदलकर अपनी प्रेमिका के गांव से गुजरना महंगा पड़ गया। दरअसल लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने युवक की खूब धुनाई की। लेकिन जब माजरा समझ आया तो हर कोई हैरान रह गया। साथ ही गांव के लोगों ने खूब ठहाके लगाये। हालांकि बाद में बिना पुलिस के ही मामला रफादफा हो गया। मामला मध्य प्रदेश के पिपलिया गांव का है। 
विज्ञापन


यहां एक युवती को पड़ोसी गांव गेहलर बड़ी का युवक भागा ले गया था। गांव के लोग युवक की तलाश में लगे थे। इस दौरान युवक को अपने गांव से बाहर जाना था लेकिन रास्ता पिपलिया गांव से ही होकर गुजरता है। ऐसे में युवक को उसकी प्रेमिका के गांव में कोई पहचान न ले इसके लिए उसने महिला का भेष बदलकर जाना सही समझा। लेकिन इसकी एक गलती से सारी पोल खुल गई। 

दरअसल वह एक जगह टॉयलेट करने खड़ा हो गया। इस दौरान उसे गांव के लोगों ने देख लिया। जब इसकी पड़ताल की तो वह महिला नहीं बल्कि एक युवक निकला। इसके बाद लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया जिसके बाद उसकी खूब धुनाई हुई। 
विज्ञापन


यहां एक अलग रिवाज भी है। अगर कोई युवक किसी गांव से लड़की भगा ले जाता है तो उसे तोड़पानी के रिवाज से गुजरना होता है। दरअसल उसे लड़की के पिता को दहेज देना होता है। यह दाता प्रथा या तोड़पानी रिवाज कहलाता है। लड़की वाले तोड़पानी रिवाज की वजह से लड़के को ढूंढ रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें