फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सांसद ने निकाली कोयल की आवाज तो लोगों ने बजाई तालियां, जनार्दन बोले- मोदी भारत की जरूरत

Sat, 16 Mar 2024 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

कायर्कम को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी आत्मनिर्भर राष्ट्र बना रहे हैं जो हमारे युवाओं को आत्मगौरव देगा। मोदीजी का संकल्प है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले रीवा सीधी सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने मुंह से कोयल की आवाज निकालने के कारण चर्चा में आए हैं। एक कार्यकर्म में मंच पर माइक पकड़ते ही उन्होंने दो बार अपने मुंह से कोयल की आवाज निकाली। यह देखकर सामने बैठे छात्र छात्राओं समेत आम जनता ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान लोगों ने लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


दरअसल, तीन दिवसीय उत्कर्ष प्रदर्शनी का शनिवार को समापन था, जिसमें शामिल होने के लिए सांसद जनार्दन मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान जब वो संबोधन देने मंच पर आए तो उन्होंने माइक हाथ में लेते ही कोयल की तरह कुहू...कुहू... की आवाज निकालनी शुरू कर दी। यह देखकर सामने बैठे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वे सांसद से बार-बाहर कोयल की आवाज निकालने की जिद करने लगे।  

कायर्कम को संबोधित करते हुए सांसद मिश्रा ने कहा कि हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी आत्मनिर्भर राष्ट्र बना रहे हैं, जो हमारे युवाओं को आत्मगौरव देगा। मोदीजी का संकल्प है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा, जो हमारे और हमारे पूर्वजों पर गरीबी का दाग लगा है वो हटकर विकसित राष्ट्र का टीका माथे पर लगेगा, इसलिए देश को मोदी की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें