फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का वीडिया वायरल: पृथ्वीपुर में भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा- हमें चुनाव जीतना है, यादवों के 70 बूथ लूट लो; कांग्रेस ने की शिकायत  

Fri, 29 Oct 2021 04:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पृथ्वीपुर में मतदान से एक दिन पहले भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे कह रहे हैं कि बूथ लूट लो। कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।  
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो से तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में शनिवार को खंडवा लोकसभा के साथ ही 3 विधानसभा सीटों (रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट) पर मतदान होगा। एक दिन पहले पृथ्वीपुर में भाजपा नेता अनिल पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पांडे कुछ ग्रामीणों से यादवों के बूथ लुटने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पांडे ग्रामीणों से बुंदेलखंडी में कह रहे हैं कि प्रत्याशी के जीतने-हारने से मुख्यमंत्री नहीं बदलेगा। बूथों पर सिर्फ चार लोगों को ही मत देने का अधिकार मिलेगा। बाकी बूथ कैप्चरिंग होगी। यह सरकार चुनाव लड़ रही है और सत्ता में बहुत ताकत होती है। ग्रामीणों से ऐसा कहते हुए वह मोबाइल भी दिखा रहे हैं, और कहते हैं कि अभी कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री का फोन आया था।

पृथ्वीपुर में विजेंद्र राठौर के बेटे नितेंद्र राठौर को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के शिशुपाल यादव से है। वीडियो में पांडे कहते हुए सुने जा सकते हैं कि- कुशवाहा जी अभी सरकार का जलवा तुम नहीं जानते। महेंद्र सिंह बुंदेला की बहू की नौकरी गई तो वे घर से बाहर नहीं निकल रहे। तुम ज्यादा उचक रहे तो तुम्हारे घर कुआं पर 60 लीटर दारू रखवाकर आबकारी एक्ट में 6 महीना के लिए अंदर करवा देंगे। हमें चुनाव जीतना मतलब जीतना।  
विज्ञापन


अनिल पांडे ने मीडिया से बातचीत में वीडियो को फर्जी बताया है। उधर, कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जेपी धनोपिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी उपचुनाव में शराब व पैसा बांट कर मतदाताओं को प्रभावित कर रही है। पृथ्वीपुर में बीजेपी नेता अनिल पांडे एक वीडियो में साफ तौर पर बूथ कैप्चरिंग की बात करते देखे जा सकते हैं। धनोपिया ने कहा कि बीजेपी मप्र में सत्ता दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें