फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का पायलेटिंग वाहन पलटा, तीन पुलिसकर्मी घायल

Thu, 01 Oct 2020 01:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले में शामिल पायलट वाहन देर रात पलट गया। यह हादसा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंदौर जाते समय हुआ है। भौंरासा के समीप घटी इस घटना में वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों में एक एएसआई और आरक्षक शामिल हैं। सभी घायलों को बॉम्बे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि, विजयवर्गीय का वाहन थोड़ी देर पहले ही पायलेटिंग वाहन को ओवरटेक करके आगे निकल गया था, क्योंकि उन्हें इंदौर जल्दी पहुंचना था। विजयवर्गीय को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर वापस लौटे। इसके बाद घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें