फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मां से कहकर गया था- बरात से लौटकर आता हूं

Mon, 22 May 2023 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर्चा फाटक के पास गुनगुनी में बरात जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह बाइक से बरात में गया था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह अपनी मां से कह कर घर से निकला था कि बरात में जा रहा हूं, जल्द ही लौटकर आता हूं। पर वह तो नहीं आया, उसकी मौत की खबर आ गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर्चा फाटक के पास गुनगुनी में बरात जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 25 वर्षीय युवक किशन पिता गुड्डू बर्मन ग्राम नवलपुर थाना शोहगपुर जिला शहडोल से अपने दो पहिया वाहन (एमपी 18 MQ 4378) से चंदिया बरात जा रहा था। वहीं जैसे ही वह मोर्चा फाटक के पास पहुंचा सामने से आ रहा अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना आरंभ कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें