फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: द केरल स्टोरी मूवी देखने के बाद युवती ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया केस, धर्मांतरण का बना रहा था दबाव

Mon, 22 May 2023 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की आरोपी फैजान से कोचिंग क्लास में मुलाकात हुई थी। उसने युवती से दोस्ती की फिर नजदीक आने लगा। आरोपी चार साल से युवती के संपर्क में था और कई बार उसका शोषण भी कर चुका है। 
विज्ञापन
आरोपी फैजान युवती के साथ गया था मूवी देखनेे। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द केरल स्टोरी मूवी देखने के बाद इंदौर में युवती को यह एहसास हुआ कि उसके साथ भी वैसा ही हो रहा है, जैसा फिल्म में बताया गया। उसके साथी ने भी उसे बहलाया फुसलाया उसके साथ संबंध बनाए और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उसने थाने की शरण ली और धर्मांतरण का दबाव बना रहे मुस्लिम युवक मोहम्मद फैजान के खिलाफ केस दर्ज कराया।

युवती चार दिन पहले फैजान के साथ ही एक मल्टीप्लेक्स में द केरल स्टोरी मूवी देखने गई थी। मूवी देखने के बाद युवती की आंखें खुल गई और उसने शोषण कर रहे अपने साथी के खिलाफ केस दर्ज कराने फैसला लिया। आरोपी कई बार छात्रा को इस्लाम कबूल करने की बात भी कह चुका है। इस बात को लेकर 18 मई को आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की थी। मूवी के दौरान युवती ने कई सवाल आरोपी से पूछे तो वह भड़क गया था और उसने चुप रहने की हिदायत दी।

कोचिंग क्लास में हुईं थी मुलाकात

विज्ञापन

इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की आरोपी फैजान से कोचिंग क्लास में मुलाकात हुई थी। उसने युवती से दोस्ती की फिर नजदीक आने लगा था। आरोपी चार साल से युवती के संपर्क में था और कई बार उसका शोषण भी कर चुका है।

साथ गए थे मूवी देखने 
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने अमर उजाला को बताया कि युवती और आरोपी साथ में द केरल स्टोरी मूवी देखने गए थे। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद युवती ने थाने आकर शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें