फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: एमपी में लगातार नीचे आ रहा तापमान, 6.8 पर पहुंचा राजगढ़ का पारा

Thu, 14 Dec 2023 09:20 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। पिछले कई दिनों से यहां मौसम शुष्क बना हुआ है। आगे तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
thand - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान अब नीचे आ रहा है। राजगढ़ में तापमान में पहले से और गिरावट दर्ज की गई है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंच गया है। इसके पहले यहां तापमान 7 डिग्री से ऊपर था। तापमान गिरने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जनजीवन ठंड से प्रभावित हो गया है। सुबह घने कोहरे के साथ ही ओस की परत जम रही है। ठंड के चलते लोगों को गर्म कपड़े के साथ ही अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि मौसम पूरी तरह से साफ रहा। आसमान में धूप खिली रही। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेंटीग्रेट रतलाम में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


ठंड से नए साल का स्वागत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे भी मौसम साफ रहेगा। ग्वालियर दतिया टीकमगढ़ छतरपुर और निवाड़ी जिले में हल्का कोहरा छाएगा। अगले सप्ताह से उत्तरी हवाओ के बढ़ने से ठंड में बढ़ोतरी होने की सम्भावना बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नए साल में दिन और रात का तापमान कम होने से मौसम का मिजाज और बदलेगा। 

यहां 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा 
प्रदेश के कई इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री सेंटीग्रेट से भी नीचे लुड़क गया। 
जबलपुर में पारा 9.01, मंडला में 9.02, नोगांव में 8, रीवा में 8.6, सतना में 9.4, सीधी में 9, उमरिया में 7.5, मलाजखंड में 9.4, दतिया में 9.5, ग्वालियर में 9.3, पचमढ़ी में 8.4 और रायसेन में 9.4 डिग्री पर पहुंच गया।  हालांकि गिरावट के बावजूद भी यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। 
विज्ञापन


आगे और कैसा रहेगा 
हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, जिससे तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है और ठिठुरन बढ़ने लगी है। फिलहाल तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार के बाद आगे बढ़ जाने की भी संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका बनी हुई है। इस मौसम प्रणाली के कमजोर रहने के कारण इसका मप्र के मौसम पर विशेष असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें