मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी इन दिनों प्रदेश में सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। हालांकि रात विंध्य क्षेत्र के उमरिया में सबसे ठंडी रही यहां रात में न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंच गया। इसके साथ ही रीवा में भी रात सर्द रही। यहां भी पारा लुढ़क कर 7.6 पर पहुंच गया।
वहीं राजधानी भोपाल में दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। यहां दिन का अधिमतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात में न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 29.1 डिग्री सेंटीग्रेट नोट किया गया।
प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में धूप खिली रही। कई स्थान पर सुबह कोहरे के चलते विजिवल्टी कम रही। इसके साथ ही अल सुबह ओस भी देखी गई। आगे मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छतरपुर टीकमगढ़ दतिया निवाड़ी और ग्वालियर जिले में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तरी मध्यप्रदेश में धीरे धीरे तापमान दो से तीन डिग्री नीचे आ सकता है। जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार हैं।