मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने 73 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी। जांच एजेंसी अब तक 592 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है।
विज्ञापन
व्यापमं मामले में सीबीआई के वकील सतीश दिनकर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश ने 73 आरोपियों को पांच अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।