फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pt Pradeep Mishra: विश्वास सारंग कराएंगे सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, 10 जून से होगा आयोजन

Fri, 19 May 2023 03:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भेल क्षेत्र में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का आयोजन कर रहे हैं। यह कथा 10 से 14 जून तक होगी। 
 
विज्ञापन
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधायक भी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। विधायक और संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में बाबाओं को बुला रहे हैं। इसी कड़ी में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का आयोजन 10 से 14 जून तक अन्ना नगर क्षेत्र के दशहरा मैदान में किया जाएगा। यह प्रदीप मिश्रा की भोपाल में पहली शिवपुराण कथा बताई जा रही है। आयोजन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी पहुंचते हैं। उनकी सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए जाएंगे।  

विज्ञापन


ये भी देखें: सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा फिर बांट रहे हैं रुद्राक्ष

चलाई चाय की दुकान चलाते थे प्रदीप मिश्रा 
पंडित प्रदीप मिश्रा एक साधारण गरीब परिवार से हैं। पिता के परिवार में कुछ लोग सरकारी नौकरी में रहे, लेकिन पिता अधिक पढ़ नहीं सके। ठेले पर चना बेचते थे। जब प्रदीप मिश्रा का जन्म हुआ तब दाई को देने के लिए पैसे तक नहीं थे। उनका जन्म आंगन में तुलसी के पेड़ के पास के ओटले पर हुआ। उन्होंने कभी चने का ठेला लगाया, चाय की दुकान चलाई और साइकिल पर एजेंसी का काम किया। साथ में पढ़ते भी रहे। पंडित मिश्रा बताते हैं कि सीहोर में एक महिला ने श्रीमद भगवत गीता कराने का संकल्प लिया था। उसके पास पैसे नहीं थे। तब उन्होंने कथा कराई। बाद में दीक्षा लेने इंदौर गए। वहां गुरुजी ने उन्हें धोती पहनना सिखाया। एक छोटी-सी पोटली भी थमाई। कहा कि तुम्हारे पंडाल कभी खाली नहीं रहेंगे। उनकी सदा कृपा रही। गोवर्धन की परिक्रमा करने लोकल डिब्बे में ही चले जाते थे। वहां चकलेश्वर महादेव मंदिर है। उनकी ही कृपा है कि आज मैं इस जगह पहुंच चुका हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पं. प्रदीप मिश्रा से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

20 लाख रुपये तक लेते हैं एक कथा का
पंडित प्रदीप मिश्रा इस समय देश के सबसे महंगे कथावाचकों में से एक हैं। वह एक कथा के करीब 20 लाख से 40 लाख रुपये लेते हैं। सीहोर जिले के चितावली हेमा ग्राम में उनका कुबेरेश्वर धाम साकार हो रहा है। यहां हाल ही में रुद्राक्ष वितरण शुरू किया गया है। इसके लिए भी पंडित प्रदीप मिश्रा को लाखों रुपये का दान हर महीने मिलता है। उनके भक्त न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि महाराष्ट्र, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में भी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें