सतना की स्वाति शर्मा ने 15वीं रैंक हासिल की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार की संस्कृति सोमानी को 49वीं रैंक मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार जिले की संस्कृति ने किया नाम रोशन
मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैक प्राप्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी व किरण सोमानी की पुत्री संस्कृति भी बीते दो सालों से इसकी तैयारी में जुटी थीं। उनका सपना था कि आईएएस बनने का। संस्कृति ने धार में रहकर ही स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उसके बाद उन्होंने कोटा में रहकर अध्ययन किया। संस्कृति आईआईटी बनारस के लिए भी चयनित हो चुकी हैं। मनोज सोमानी अभी हाल ही में धार जिला भाजपा के अध्यक्ष बने हैं और उनकी बेटी संस्कृति दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, पिछली बार वे चूक गई थीं, किंतु इस बार कड़ी मेहनत से 49 वी रैंक हासिल की है। लेकिन संस्कृति आईएएस बनने का पाले हुए थीं, और उसी की तैयारी जुनून के साथ कर रही थीं। रिजल्ट की जानकारी लगते ही उनके घर पर जश्न का माहौल रहा। आतिशबाशी, मिठाई वितरण भी किया गया।
अनूप कुमार बागरी को 879 रैंक हासिल हुई है
जबलपुर में चेरीताल निवासी सुजीत जैन की बेटी सृष्टि जैन ने 165वीं रैंक हासिल की है। शहडोल की साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में 299वीं रैंक हासिल की है। उनकी मां प्रीति मिश्रा अनूपपुर के केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। सतना जिले के रहने वाले अनूप कुमार बागरी को 879 रैंक
हासिल हुई है। जिले के सिंहपुर थाना के खड़ौरा पोस्ट करसरा के निवासी हैं। अनूप मथुरा प्रसाद बागरी-बंदना बागरी के पुत्र हैं। विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील मुख्यालय पर न्यायालय में स्टेनो के पद पर तैनात अनिल जैन की इकलौती बेटी आकांक्षा ने यूपीएससी परीक्षा में 702वीं रैंक हासिल की है।
उज्जैन की रोचिका गर्ग ने 174वीं रैंक हासिल की है।
- फोटो : अमर उजाला