फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय की दिल्ली में हुई सगाई, कई मंत्री व नेता दिल्ली पहुंचे

Thu, 17 Oct 2024 10:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में संपन्न हुई। इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
शिवराज के बेटे कार्तिकेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की आज 17 अक्टूबर को दिल्ली के होटल में सगाई हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सगाई में दोनों परिवारों के 50 लोग शामिल थे। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान-साधना सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की होने वाली पत्नी अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चेप्टर की फाउंडर हैं।
विज्ञापन


पीएम को देने पहुंचे थे न्योता
बता दें कि शादी का न्योता देने की जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है। तस्वीरों में शिवराज पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता और गणेश प्रतिमा भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूरा परिवार साथ है। शिवराज ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें