फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Carbide Bhopal: यूनियन कार्बाइड के आसपास के 42 इलाकों में भूजल प्रदूषित, पानी की जांच करने पहुंची टीम

Fri, 25 Apr 2025 07:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड के आसपास के 42 इलाकों में भूजल प्रदूषित है। शुक्रवार को भोपाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनित अग्रवाल की अध्यक्ष्ता में 19 मोहल्लों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड के आसपास के 42 इलाकों में भूजल प्रदूषित है। शुक्रवार को भोपाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनित अग्रवाल की अध्यक्ष्ता में 19 मोहल्लों का निरीक्षण किया गया। टीम आरिफ नगर, अन्नू नगर समेत 19 इलाकों में पहुंची। गैस पीड़ित संगठनों ने टीम को हालात भी बताए। बाकी इलाकों में शनिवार को टीम जाएगी। दरअसल प्रदूषित मोहल्लों में सुप्रीम कोर्ट के 30 अगस्त 2018 के आदेश के परिपालन में आज गठित निगरानी समिति के आदेश पर यह टीम पहुंची थी। 
विज्ञापन



साफ पानी मुहैया कराने के आदेश किए गए थे
भोपाल ग्रुप फॉर इनफॉर्मेशन एंड एक्शन की संयोजक रचना ढिंगरा ने बताया कि कारखाने के आसपास के 14 मोहल्लों के भूजल में कार्बाइड के जहर (हैवी मेटल्स, पेस्टिसाइड्स और परसिसटेंट आर्गेनिक पॉल्यूटेंट) मिलने के बाद इन सभी मोहल्लों में पाइप लाइन से साफ पानी मुहैया कराने के आदेश किए गए थे। उन्होने बताया कि 2012 में आईआईटीआर  (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सीकोलॉजिकल रिसर्च) को इन 14 बस्तियों के अलावा 8 और मोहल्लों का पानी कार्बाइड के जहर से प्रदूषित मिला था। 2018 की रिपोर्ट के अनुसार 20 अन्य मोहल्लों में भूजल प्रदूषण फैला है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी मोहल्लों में पाइप लाइन से साफ पानी मुहैया कराने, सीवरेज का निर्माण करने और हर तीन महीने पर पानी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने के आदेश 30 अगस्त 2018 को दिए थे।

यह भी पढ़ें-भोपाल के सुभाष नगर ROB के थर्ड लेग का होगा निर्माण,सारंग बोले-फ्लाईओवर के ऊपर से होकर गुजरेगा थर्ड लेग
विज्ञापन

अभी भी ट्यूबवेल से दिया जा रहा पानी
रचना ढिंगरा ने बताया कि शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान 19 मोहल्लों में पानी की सैंपलिंग की गई। भोपाल ग्रुप फॉर इनफॉर्मेशन एंड एक्शन और भोपाल गैस पीड़ित महिला-पुरुष संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने अन्नू नगर और आरिफ नगर में रहवासियों को अभी भी ट्यूबवेल से पानी मुहैया कराए जाने के साक्ष्य दिखाए। इसके साथ ही ब्लू मून कॉलोनी, प्रेम नगर, शिव शक्ति नगर, उड़िया बस्ती, शिव नगर, गरीब नगर, नवाब कॉलोनी में पाइप लाइन फूटी होने की वजह से या नाले के बीच होने की वजह से किस तरह लोग दूषित पानी पी रहे हैं, उसका भी निरीक्षण कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में पहलगाम आतंकी हमले का किया विरोध, जुमा नमाज के बाद सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज,कल आधे दिन बंद

70% से ज्यादा मोहल्लों में साफ पानी नहीं
ढिंगरा ने बताया कि फूटा मकबरा, कैंची छोला, कल्याण नगर आदि मोहल्लों में लोगों को आज तक नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। संगठनों ने समिति को इन सभी 42 मोहल्लों की पानी की स्थिति, नाली के आभाव के कारण सीवरेज का पानी पीने के पानी में मिलने के फोटो और वीडियो के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट दी। जिसमें बताया है कि 70% से ज्यादा मोहल्लों में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें