फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में दर्दनाक हादसा : नशे में धुत एंबुलेंस के ड्राइवर ने युवक को एक किमी तक घसीटा, मौत

Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक वीभत्स हादसा हो गया है। नशे में धुत एंबुलेंस के चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह व्यक्ति एंबुलेंस में फंस गया, लेकिन एंबुलेंस के चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब एक किलोमीटर तक उस व्यक्ति को घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने वाहनों से पीछा कर एंबुलेंस को रूकवाया और घायल व्यक्ति को निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। मिसरोद पुलिस उसे हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया। उक्त घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें