फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS: एनएचएम में अधिकारियों को आवंटित गाड़ियों का नहीं है ब्योरा, भ्रष्टाचार का आरोप, पीएम तक हुई शिकायत

Thu, 18 Jul 2024 08:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एनएचएम में अधिकारियों को आवंटित की गई गाड़ियों की डिटेल उपलब्ध नहीं है। इसे लेकर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और प्रधानमंत्री तक शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
एनएचएम भोपाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में एक बड़ी गाड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां अधिकारियों को आवंटित की गई  गाड़ियों का कोई ब्योरा या टेंडर की जानकारी उपलब्ध नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि एनएचएम में 100 से ज्यादा निजी गाड़ियां अधिकारियों के उपयोग के लिए लगाई गई है, लेकिन जब इसकी जानकारी एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा मांगी गई तो लोग सूचना अधिकारी द्वारा कहा गया की जानकारी निरंक है। ऐसे में अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक में की गई है। 
विज्ञापन

 
अपात्र लोगों को गाड़ी अलॉट करने की जानकारी
जानकारी के अनुसार एनएचएम में अधिकारियों से साठ गांठ कर कई अपात्र लोगों को भी गाड़ियां आवंटित की गई हैं। वहीं कई गाड़ियों के फर्जी बिल लगाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। यही वजह है कि सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी अधिकारियों ने देना उचित नहीं समझा। शिकायतकर्ता ने कहा है कि इससे पहले एनएचएम के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सभी बड़े अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई है।

मांगी गई जानकारी और एनएचएम द्वारा दिया गया जवाब
 जबलपुर निवासी भैया लाल साहू द्वारा एनएचएम से मांगी गई जानकारी और एनएचएम के लोक सूचना अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी इस प्रकार है।

1- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र. मुख्यालय के कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था हेतु स्वीकृत किए गए वाहन टेंडर की सत्यापित छाया प्रति प्रदान करें।
विज्ञापन

जवाब- जानकारी निरंक
2-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र. मुख्यालय द्वारा माह दिसंबर 2023 की स्थिति में अपने अधिकारियों एवं विभिन्न शाखों को आवंटित किए गए वाहनों के आवंटन रजिस्टर की सत्यापित छायाप्रति प्रदान करें।
जवाब- संधारित नहीं की जाती

गाड़ी और डीजल के माध्यम से भ्रष्टाचार का आरोप
शिकायतकर्ता भैया लाल साहू ने बताया कि यह एक सरकारी संस्थान है, जो शासन के नियमों के अनुसार चलता है। किसी भी शासकीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जब वहन आवंटित किया जाता है तो आवंटन किए गए वहन की जानकारी को शासकीय कार्यालय द्वारा लिखित रूप से अपने कार्यालीन रजिस्टर नोट किया जाता है। वहन से जुड़ी समस्त जानकारी को दर्ज कर संधारित कर सुरक्षित रखा जाता है, और इसी आधार पर ट्रैवल्स एजेंसियों को भुगतान किया जाता है। जिस ड्राइवर को जो वहन आवंटित होता है ड्राइवर द्वारा लॉग बुक भर कर संधारित की जाती है, जिससे वहन में खपत हुए ईंधन की राशि का भुगतान किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां बैठे अधिकारी केके रावत द्वारा कानून के नियमों का उल्लंघन कर करोड़ों रुपए गाड़ी एवं डीजल के माध्यम से लूटे जा रहा है। और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें