फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश में सत्ता-संगठन में फिलहाल बदलाव नहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा

Wed, 18 Jan 2023 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को लेकर गुजरात चुनाव मॉडल लागू करने को लेकर लंबे समय से चल रहा रही थी। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल में बदलाव की बात कही जा रही थी। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के बाद फिलहाल सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलों पर विराम लग गया है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में फिलहाल सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलों पर विराम लग गया है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के बाद मध्यप्रदेश में फिलहाल सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा है। इस बीच भाजपा मध्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जनवरी को भोपाल मुख्यालय में होगी। 
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को राष्ट्रीय कार्यसमिति की फॉलोअप बैठक कहा जा रहा है। इसमें केंद्रीय बैठक में मिले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार और संगठन के कार्यक्रमों और चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में पार्टी की तरफ से जी-20 की प्रदेश में होने वाली बैठकों को लेकर बातचीत हो सकती है। वहीं, पार्टी राजनीतिक प्रस्ताव भी ला सकती है। प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रमों पर बैठक में फोकस होगा।
 
प्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को लेकर गुजरात चुनाव मॉडल लागू करने को लेकर लंबे समय से चल रहा रही थी। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल में बदलाव की बात कही जा रही थी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कार्यकाल फरवरी 2023 में पूरा हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में बड़े परिवर्तन की चर्चा हो रही थी। अब राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सत्ता और संगठन में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


विधायकों से वन-टू-वन बात 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश के कुछ विधायकों के साथ भी वन टू वन बैठक की। इसमें उन विधायकों को शामिल किया गया, जो पिछले महीने वन टू वन बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। सीएम ने विधायकों को सर्वे के आधार पर उनका परफार्मेंस सुधारने और क्षेत्र में जनता के बीच पकड़ बनाने के सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें