फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में मनेगा सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव मंत्री सारंग को बहने बंधेगी राखी, बन चुका है विश्व रिकॉर्ड

Sat, 17 Aug 2024 07:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। मंत्री विश्वास सारंग पिछले 15 साल से नरेला क्षेत्र में लगातार महोत्सव मना रहे हैं। 
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी  गई है। हर साल की तरह इस साल भी मंत्री विश्वास सारंग हज़ारों बहनों से राखी बंधवाएंगे। शनिवार को मंत्री सारंग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षो से रक्षाबंधन का पर्व मना रहा  हू। बहुत छोटे स्तर पर यह कार्यक्रम शुरू किया था। राजनीति से हटकर जनता से जुड़ने के लिए ये महोत्सव शुरू किया था। सबसे कम समय में सबसे ज्यादा राखी बांधने का विश्व रिकॉर्ड भी बन चुका है।
विज्ञापन


19 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा महोत्सव
मंत्री सारंग ने बताया कि इस साल ये महोत्सव 19 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। 19 अगस्त को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 38 में दोपहर एक बजे एकतापुरी गार्डन में महोत्सव का शुभारंभ होगा। पिछले साल मंत्री सारंग को लगभग एक लाख 41 हजार 324 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 2016 में मंत्री सारंग के नाम रहे दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे जिसमें 4 घंटे में 10182 बहनों से राखी बंधवाने और दिनभर 85 हजार बहनों से राखी बंधवाने का विश्व रिकॉर्ड बना था। 

एकतापुरी गार्डन में होगा कार्यक्रम का आयोजन 
मंत्री विश्वास सारंग में आगे बताया कि इस साल रक्षाबंधन महोत्सव का 16वां वर्ष है। क्षेत्र के सभी 17 से 20  वार्डों में रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए सभी वाडों में 338 बूथ बनाए गए है। जहां एक लाख से अधिक बहनों का ऑफ लाइन और ऑन लाइन पंजीयन किया जाएगा। महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसमें वृंदावन के कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे। एकतापुरी गार्डन की 8 एकड़ के क्षेत्र में 30 हज़ार स्क्वायर फीट में पण्डाल लगाया गया है। इस महोत्सव में सभी धर्मों, सभी वर्गों की बहनें हिस्सा लेती है। समाज में इसका प्रचार प्रसार हो इसी भाव के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बनाया जायेगा। गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। मंत्री विश्वास सारंग पिछले 15 साल यानि वर्ष 2009 से नरेला क्षेत्र में लगातार महोत्सव मनाया जाता आ रहा है। ठीक उसी प्रकार इस साल भी रक्षाबंधन महोत्सव में हजारों बहनें अपने भैया विश्वास सारंग को राखी बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें