फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नूकर क्लब में छात्र पर चाकू से 27 वार: भोपाल में थप्पड़ विवाद ने लिया हिंसक रूप, घटना का वीडियो आया सामने

Mon, 23 Feb 2026 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: भोपाल के टीला जमालपुरा स्थित स्नूकर क्लब में थप्पड़ के विवाद के बाद दो नाबालिगों ने 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से 27 वार किए। छात्र गंभीर रूप से घायल है। घटना का वीडियो एक सप्ताह बाद वायरल हो गया है। हालांकि मामले की पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर स्थित टीला जमालपुरा इलाके में एक स्नूकर क्लब में छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने के विवाद के बाद दो नाबालिगों ने एक स्कूली छात्र पर छुरी से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पुराने शहर के स्नूकर और पूल गेम क्लबों में देर रात तक भीड़ बनी रहती है। यहां आने वाले युवकों के बीच वर्चस्व को लेकर अक्सर तनातनी की स्थिति बनती है। इसी क्रम में यह घटना घटित हुई।
 
30 सेकंड में 27 वार, छात्र गंभीर घायल
थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 16 वर्षीय छात्र गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहता है और रोजाना पूल खेलने टीलाजमालपुरा स्थित क्लब आता था। कुछ दिन पहले उसका क्लब में ही 16-16 वर्षीय दो अन्य नाबालिगों से विवाद हो गया था। बताया गया है कि उस दौरान छात्र ने दोनों को थप्पड़ मार दिए थे।
विज्ञापन



 
इसी रंजिश में 15 फरवरी को आरोपियों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिगों ने महज 30 सेकंड में छात्र पर 27 वार किए और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। हमले में उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे कट लगे हैं, जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

पढ़ें- Bhopal News: मनचले को युवती के परिजनों ने सिखाया सबक, परेशान करने पर बीच सड़क पर की धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

 
एक सप्ताह बाद वीडियो आया सामने
घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आया। हमला करने वाले दोनों नाबालिग भी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और घायल छात्र के साथ कोचिंग में पढ़ते हैं। पूल गेम में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनातनी हो चुकी थी।
 
पुलिस जांच जारी, धाराओं में बढ़ोतरी संभव
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साधारण धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि जांच में घटना गंभीर पाई जाती है तो धाराओं में इजाफा किया जाएगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें