फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: फरवरी में चौथी बार बदला मौसम, शिवपुरी में गिरे ओले, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Mon, 23 Feb 2026 07:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण फरवरी में चौथी बार बारिश और ओलावृष्टि हुई। शिवपुरी में भारी ओले गिरने से गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा, जबकि जबलपुर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई।  मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना किसानों पर भारी पड़ता दिख रहा है। एक बार फिर सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। शिवपुरी जिले के पिछोर, करैरा, नरवर और शिवपुरी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बड़े ओले गिरे। लालगढ़, रायश्री और टोंगरा गांवों में खेत ओलों की मोटी परत से ढक गए। सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की खड़ी फसल को नुकसान होने की खबर है। किसान नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। जबलपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक बादल छा गए। धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सीधी में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


8 से ज्यादा जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने मऊगंज, सीधी, सिंगरौली सहित ग्वालियर, मुरैना, रीवा, बड़वानी, धार, दतिया, खरगोन, सागर और दमोह जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें-एमपी में बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज धूप, आज साफ रहेगा आसमान
विज्ञापन


क्यों बदल रहा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में असर दिख रहा है। पहले पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान था, लेकिन सिस्टम आगे बढ़ गया और नई प्रणाली सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के बयान पर भोपाल में सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार,नव संचार 2026 बैठक में बनी डिजिटल रणनीति

फरवरी में चौथी बार असर
इससे पहले भी फरवरी में तीन बार बारिश और ओलावृष्टि हो चुकी है। लगातार बदलते मौसम से दिन का तापमान गिरा है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। बार-बार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी नजर अगले दो दिनों के मौसम पर टिकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें